Aligarh News: जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर, पिता-पुत्र समेत तीन पर कार्रवाई
जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के खिलाफ अलीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें गिरोह सरगना पिता व उसके दो बेटे शामिल हैं। जिला मजिस्ट्रेट अलीगढ़ ने 15 जून को गैंग चार्ट का अनुमोदन किया है। थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के अनुसार, रिपोर्ट में कहा है कि सरगना कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र के ग्राम तोलकपुर निवासी कृष्ण अवतार के अलावा गैंग में उसके बेटे आशीष शर्मा व ऋषि शर्मा भी शामिल हैं। यह गिरोह संगठित तरीके से जमीन बेचने और बैनामा कराने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम वसूलता था। रुपये वापस मांगने पर पीड़ितों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। गैंग चार्ट में दर्ज विवरण के अनुसार बन्नादेवी थाने में राजीव कुमार शर्मा से जमीन दिलाने के नाम पर 28.97 लाख रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज है। वहीं कासगंज के सोरों थाने में ओमप्रकाश से बैनामा कराने के नाम पर 55.35 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज है। जांच में सामने आया कि गिरोह के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 11:32 IST
Aligarh News: जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह पर गैंगस्टर, पिता-पुत्र समेत तीन पर कार्रवाई #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #Gangster #Thagi #AligarhPolice #AligarhNews #AligarhCrimeNews #SubahSamachar
