गैस संकट: बाजार से गायब हैं इंडक्शन, जहां मिल रहे वहां तीन गुना दाम; आसानी से नहीं पहुंच रहा सिलिंडर
रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हा लोगों का आसरा बना था लेकिन इसकी मांग लगातार बढ़ने से यह भी बाजार से गायब हो गए हैं। कई ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी इंडक्शन आउट ऑफ स्टॉक है। कुछ बाजारों में इसके दाम दो से तीन गुने तक बढ़ा दिए गए हैं। इसके चलते घरों में एलीपीजी की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला की पड़ताल में कई बाजारों में इंडक्शन गायब मिले तो कहीं दोगुने से अधिक दाम में उपलब्ध मिले। शहर में इलेक्ट्राॅनिक्स का बड़ा और सस्ता बाजार कोदई चौकी माना जाता है। यहां इंडक्शन मिल रहा था लेकिन दो से तीन गुना अधिक दाम में। इसमें भी ब्रांडेड कंपनी का इंडक्शन उपलब्ध नहीं था। सिगरा और महमूरगंज में 2800 से 3000 तक के इंडक्शन मिल रहे थे। शिवपुर, अर्दली बाजार, पांडेयपुर, पहड़िया और भोजूबीर के बाजारों में स्थित अधिकतम दुकानों में इंडक्शन नहीं था। सभी बाजारों की एक दो दुकानों में ही उपलब्धता मिली लेकिन बढ़े दाम में। एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति अभी भी पूरी नहीं हो पाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 15:28 IST
गैस संकट: बाजार से गायब हैं इंडक्शन, जहां मिल रहे वहां तीन गुना दाम; आसानी से नहीं पहुंच रहा सिलिंडर #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar
