गेट 2027: फॉर्म भरने का एक और मौका, 15 अक्तूबर को फिर खुलेगी विंडो, विलंब शुल्क के साथ कब तक कर सकेंगे आवेदन?

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 के लिए आवेदन करने का मौका एक बार फिर दिया जा रहा है। आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाए गए नोटिस के अनुसार, लेट फीस के साथ ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 15 अक्तूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से 16 अक्तूबर 2026 को सुबह 10:29 बजे तक खुला रहेगा। नोटिस में कहा गया है कि कई उम्मीदवारों के अनुरोधों पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है। साथ ही, इस अवधि के बाद आवेदन की तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। यह जानकारी GATE 2027 की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस और पोर्टल से जुड़ी सूचना के आधार पर दी जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 20:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गेट 2027: फॉर्म भरने का एक और मौका, 15 अक्तूबर को फिर खुलेगी विंडो, विलंब शुल्क के साथ कब तक कर सकेंगे आवेदन? #Education #National #Gate2027 #IitMadras #SubahSamachar