Delhi NCR News: जीबी पंत अस्पताल में मजदूर दिवस पर कर्मचारियों ने उठाई मांगें
नई दिल्ली। जीबी पंत अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कर्मचारियों ने कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर चिंता जताई। जीबी पंत पैरामेडिकल एंड टेक्निकल एंप्लाइज यूनियन और कर्मचारी यूनियन ने नेशनल पब्लिक हेल्थ एलाइंस के आह्वान पर यह आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रम संहिता लागू करने, अधिक कार्य घंटों, स्वास्थ्य सेवाओं में निजीकरण और रिक्त पदों को न भरने जैसे मुद्दे उठाए गए। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सरकार को नए सरकारी अस्पताल खोलने और सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:10 IST
Delhi NCR News: जीबी पंत अस्पताल में मजदूर दिवस पर कर्मचारियों ने उठाई मांगें #GBPantHospitalEmployeesRaiseDemandsOnLabourDay #SubahSamachar
