UP: शेयर बाजार में जेन-जी की तेज रफ्तार, कानपुर में युवा निवेशक 4.90 लाख, NSE मार्केट पल्स रिपोर्ट का खुलासा

कानपुर में जेन-जी की बढ़ती भागीदारी शेयर बाजार की तस्वीर तेजी से बदल रही है। पूंजी बाजार अब केवल अनुभवी निवेशकों का मंच नहीं रहा, बल्कि नई पीढ़ी इसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की मार्केट पल्स जुलाई 2026 के आंकड़े बताते हैं कि कानपुर नए युवा निवेशकों का बड़ा केंद्र बना हुआ है। शहर में युवा निवेशकों की संख्या 4.90 लाख हो गई है, जो पिछले साल 4.65 लाख थी। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से जून के दौरान शेयर बाजार में उतरने वाले हर 10 नए निवेशकों में छह की उम्र 30 वर्ष से कम हैं। एनएसई की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 तक कानपुर समेत देश के 37.9 प्रतिशत पंजीकृत निवेशकों की आयु 30 वर्ष से कम है। मार्च 2020 में यह आंकड़ा केवल 23.5 प्रतिशत था। यानि छह वर्षों में युवा निवेशकों की हिस्सेदारी 14.4 प्रतिशत बढ़ी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 04, 2026, 10:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: शेयर बाजार में जेन-जी की तेज रफ्तार, कानपुर में युवा निवेशक 4.90 लाख, NSE मार्केट पल्स रिपोर्ट का खुलासा #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurStockMarketNews #NseMarketPulseJuly2026 #Gen-zInvestorsIndia #MutualFundsAumUttarPradesh #SubahSamachar