Noida News: दो दिन पहले हुए हादसे में प्राथमिक दर्ज
दादरी (संवाद)। दादरी कोतवाली क्षेत्र के चक्रसैन पुर कैमराला रास्ते पर ट्रैक्टर ट्राली चालक द्वारा बाइक में टक्कर मार दी गई थी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। दो दिन बाद ट्रैक्टर ट्राली नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी ट्रैक्टर चालक के तलाश में लगी है। कोतवाली प्रभारी दीनानाथ यादव ने बताया कि छोलस गांव निवासी वेद प्रकाश परिवार के साथ रहते हैं। उनका 22 वर्षीय पुत्र सचिन बाइक से 11 मई की सुबह ड्यूटी जा रहा था। जब वह कैमराला चक्रसैनपुर मार्ग पर पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। घायल को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पिता वेद प्रकाश ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:31 IST
Noida News: दो दिन पहले हुए हादसे में प्राथमिक दर्ज #Gsfd #SubahSamachar
