Noida News: फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर का प्रयोग कर पंजीकृत करा ली 7 कंपनियां

फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर का प्रयोग कर पंजीकृत करा ली 7 कंपनियां-एसीजेएम कोर्ट ने पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर दादरी कोतवाली में केस दर्ज कर जांच करने का दिया आदेशमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय की एसीजेएम कोर्ट ने दादरी कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति की शिकायत पर फर्जीवाड़े का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़ित का आरोप है कि उसके मोबाइल नंबर का गलत प्रयोग कर 7 कंपनियों का पंजीकरण जीएसटी और आयकर विभाग में करा लिया गया। उसके मोबाइल पर संदेश आने पर फर्जीवाड़े का पता चला। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी। दादरी की रावजी मार्केट निवासी मुकुल भाटी का आरोप है कि पिछले कुछ समय से उसके मोबाइल नंबर पर जीएसटी विभाग की तरफ से संदेश आ रहे हैं। जिसमें विभिन्न जीएसटी नंबरों का रिटर्न दाखिल और नोटिस जारी करने की सूचना दी जा रही हैं। जबकि उन जीएसटी नंबर का दूर-दूर तक पीड़ित से कोई लेना देना नहीं हैं। जीएसटी विभाग में जीएसटी नंबर के लिए आवेदन भी नहीं किया। वर्ष 2021 में मदर डेयरी बूथ खोलने के लिए जीएसटी नंबर लिया था। वर्ष 2023 में बूथ को बंद कर दिया गया। बूथ का जीएसटी नंबर लेने के लिए मदर डेयरी के कर्मचारी विकास का मोबाइल नंबर दिया गया था। आरोप है कि विकास ने उसके कागजात और कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाएं थे। उसी आधार पर जीएसटी नंबर जारी किया गया। एक सितंबर, 2025 को आयकर विभाग से भी एक नोटिस मोबाइल नंबर पर आया। वहीं 7 सितंबर, 2026 को जीएसटी विभाग से एक संदेश आया। शक होने पर सीए की मदद ली तो पता चला कि उसके नंबर से 7 कंपनियां पंजीकृत है। इस पर 3 सितंबर को दादरी कोतवाली में शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 16:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर का प्रयोग कर पंजीकृत करा ली 7 कंपनियां #Gfds #SubahSamachar