Noida News: रेकी कर बाइक चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की बाइक और एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर सेक्टर-28 इलाके से तीन बदमाशों को दबोच लिया। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में पता चला कि बाइक गांव अट्टा क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपियों की पहचान छलेरा निवासी अरबाज, बरौला निवासी मयंक और सदरपुर निवासी मनीष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि बरामद बाइक को एक दिन पहले ही चोरी किया गया था। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 18, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Fgds



Noida News: रेकी कर बाइक चुराने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार #Fgds #SubahSamachar