UP: गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क

दिल्ली के होटल में प्लेट धोने वाला समीर करीब एक वर्ष तक पाकिस्तान सीमा से सटे गुजरात से पंजाब तक सैन्य ठिकानों की रेकी करता रहा। उनकी वीडियो और फोटो पाकिस्तानी गैंगस्टर सरदार को भेजता रहा। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में उसके 17 मोबाइल फोन से देश के सैन्य ठिकानों की 183 वीडियो व फोटो बरामद हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, अब तक की जांच में सामने आया है समीर को निर्देश था कि हर फोटो और वीडियो के साथ लोकेशन व समय भी भेजना होगा। इसी आधार पर उसने भारतीय सेना के कई प्रमुख ठिकानों, फॉरवर्ड एयरबेस और बीएसएफ चौकियों की जानकारी साझा की। समीर ने जिन स्थानों की रेकी की, उनमें गुजरात का जामनगर एयरबेस, राजस्थान के जैसलमेर व बीकानेर और पंजाब के पठानकोट व अमृतसर में स्थित सैन्य ठिकाने शामिल हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 26, 2026, 04:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: गुजरात से पंजाब तक की रेकी, 17 फोन में 183 वीडियो-फोटो; समीर को पाक से यहां CCTV लगाने का मिला था टास्क #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadSpyingCase #SubahSamachar