UP: 'पापा सॉरी...', रोती हुई इमोजी के साथ पत्र में 'डायरी' का जिक्र; गाजियाबाद की तीन बहनों की सुसाइड की कहानी
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में मंगलवार की देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तीन सगी बहनों ने एक साथ 9वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को किशोरियों के कमरे से आठ पेज का एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि पुलिस ने पूरी डायरी अपने कब्जे में ले ली है। वहीं कमरे की दीवार पर मेक मी ए हार्ट ऑफ अलोन लिखा हुआ मिला है। कमरे से मिले सुसाइड नोट में किशोरियों ने पापा से माफी मांगी है। साथ ही एक डायरी का जिक्र भी किया है। नोट में लिखा है कि 'इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा।' सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है।' हालांकि, नोट में जिस डायरी का जिक्र उन्होंने किया गया है, उसकी पूरी डिटेल अभी तक सामने नहीं आ पाई हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 04, 2026, 13:06 IST
UP: 'पापा सॉरी...', रोती हुई इमोजी के साथ पत्र में 'डायरी' का जिक्र; गाजियाबाद की तीन बहनों की सुसाइड की कहानी #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadSuicide #SubahSamachar
