UP: पिता पर दो करोड़ का कर्ज, फोन बेचकर किया था बिजली का रीचार्ज; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में एक और नया खुलासा
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से तीन बहनों की खुदकुशी के मामले ने जांचकर्ताओं को उलझन में डाल दिया है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पूछताछ में तीनों लड़कियों के पिता ने बताया कि बच्चे एक कोरियन गेम खेल रहे थे जिसमें उन्हें कुछ काम करने होते थे, और आखिरी काम आत्महत्या करना था। उधर, पुलिस ने बताया कि तीनों बहनें मोबाइल फोन पर कोरियन शो देखती थीं। पुलिस ने यह भी कहा कि परिवार में दूसरी समस्याएं भी थीं, जिनमें सबसे बड़ी समस्या कर्ज थी। पुलिस ने बताया कि लड़कियों के पिता चेतन कुमार पर दो करोड़ रुपये का कर्ज है। चेतन कुमार एक स्टॉक ट्रेडर हैं, वो ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग करते हैं। चेतन कुमार को शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के दौरान तीन वर्ष पूर्व दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 09:40 IST
UP: पिता पर दो करोड़ का कर्ज, फोन बेचकर किया था बिजली का रीचार्ज; गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड में एक और नया खुलासा #CityStates #Ghaziabad #UttarPradesh #GhaziabadSuicide #SubahSamachar
