Ghooskhor Pandat: फिल्म के नाम पर FWICE ने जताई आपत्ति, भड़काऊ टाइटल्स को लेकर चिंतित; कार्रवाई की मांग
फिल्म घूसखोर पंडित के नाम को लेकर सामने आए विरोध के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने फिल्म, टेलीविजन प्रोड्यूसर बॉडीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई फिल्म एसोसिएशन से एक खास अपील की है। एक लेटर के माध्यम से अपमानजनकऔर आपत्तिजनक टाइटल्स को लेकर चिंता जाहिर की है। फिल्म के नाम को ठेस पहुंचाने वाला बताया फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज (FWICE) ने शुक्रवार को लेटर के जरिए फिल्म, टेलीविजन प्रोड्यूसर बॉडीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म और कई फिल्म एसोसिएशन को संबोधित किया। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने अपने लेटर में लिखा, हम नीरज पांडे बैनर के तहत बनी 'घूसखोर पंडित' नाम की विवादित फिल्म के बारे में गंभीर चिंता जता रहे हैं। संबंधित एसोसिएशन इस टाइटल के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं। यह एक खास समुदाय और उनकी पारंपरिक आजीविका के साधनों को अपमानजनक और आपत्तिजनक तरीके से निशाना बनाता है। ऐसे टाइटल में भावनाओं को ठेस पहुंचाने, गलतफहमी पैदा करने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की क्षमता है। नीरज पांडे को लेकर दिया आदेश फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने लेटर में आगे लिखा, हम प्रोड्यूसर बॉडीज से अपील करते हैं कि वे भड़काऊ टाइटल्स का रजिस्ट्रेशन रोकें। डायरेक्टर नीरज पांडे को सामाजिक सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए टाइटल वापस लेने की सलाह दी जाती है। ये खबर भी पढ़ें:Ghooskhor Pandat Controversy Explained:'घूसखोर पंडित' पर घमासान क्यों मेकर्स ने क्या दी सफाई जानें सबकुछ कार्रवाई को लेकर क्या कहा फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉयज ने आखिरी में उचित कार्रवाई की मांग की है। FWICE ने कहा, अगर जल्द ही जरूरी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो हमें अपने सभी संबंधित एसोसिएशनों और अपने कई सदस्यों को प्रोड्यूसर नीरज पांडे के किसी भी प्रोजेक्ट से दूरी बनाए रखने की सलाह देने के लिए मजबूर होना होगा। हमें विश्वास है कि आप (नीरज पांडे) इस मामले की गंभीरता को समझेंगे, फिल्म इंडस्ट्री और सामाजिक हित में सही कार्रवाई करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 05:33 IST
Ghooskhor Pandat: फिल्म के नाम पर FWICE ने जताई आपत्ति, भड़काऊ टाइटल्स को लेकर चिंतित; कार्रवाई की मांग #Bollywood #National #GhooskhorPandat #GhooskhorPandatControversy #Fwice #ManojBajpayee #SubahSamachar
