राहुल और प्रियंका के बीच छिड़ी नेतृत्व की जंग?: गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, इंडिया ब्लॉक पर भी साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के भीतर उनके नेतृत्व को लेकर असहमति है। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक के एक प्रमुख नेता ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे लड़ाई लड़ने पर सवाल उठाए हैं। राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने उनकी उम्र और प्रदर्शन के दौरान लोगों से धक्का-मुक्की को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 60 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन खुद को युवा नेता बताते हैं।गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक के एक महत्वपूर्ण नेता ने कहा है कि राहुल गांधी देश में तनाव बढ़ाते हैं और अपना नेतृत्व स्थापित करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने उस नेता का नाम सार्वजनिक नहीं किया। गिरिराज ने किया भाई-बहन के बीच भी प्रतिस्पर्धा का दावा गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच भी आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच यह होड़ रही कि कौन दूसरे से आगे रहेगा।गिरिराज सिंह के ये बयान विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व को लेकर उनकी ओर से किए गए दावों के रूप में सामने आए हैं। VIDEO | Attacking Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Union Minister Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) says, quot;There is no one in the country younger than him, apparently! He has turned 60, keeps elbowing people, and still calls himself a youth. An important leader of the INDI alliance said that they would not accept his leadership. He said that this person sets the country on fire and tries to promote his own leadership. Even between the brother and sister, there was a competition over who would get ahead of the other. So, yesterday, during the tea party, someone from within the INDI alliance told me privately—I'm not revealing the name just yet—that this fight can no longer be fought under Rahul Gandhi's leadership.quot; #RahulGandhimdash; Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2026 केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मंगलवार को हुई चाय पार्टी के दौरान इंडिया ब्लॉक के एक सदस्य ने उनसे निजी बातचीत में कहा कि अब राहुल गांधी के नेतृत्व में यह लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती। गिरिराज सिंह ने कहा कि फिलहाल वह उस नेता का नाम उजागर नहीं कर रहे हैं। राहुल गांधी ने सीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर दी क्या प्रतिक्रिया कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन कि न्यायिक हिरासत में भेजने पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के दौरान तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है। इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरतापूर्ण काम है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 17:40 IST
राहुल और प्रियंका के बीच छिड़ी नेतृत्व की जंग?: गिरिराज सिंह का बड़ा दावा, इंडिया ब्लॉक पर भी साधा निशाना #IndiaNews #National #GirirajSingh #RahulGandhi #PriyankaGandhiVadra #IndiaBloc #Congress #OppositionAlliance #PoliticalRemarks #OppositionLeadership #UnionMinister #SubahSamachar
