पंतनगर किसान मेले में युवतियों से छेड़छाड़: आरोपी युवक भागा, थाने तक पहुंचा मामला, देर रात दर्ज हुआ मुकदमा

पंतनगरकिसान मेले में काफी का स्टाल लगाए रुद्रपुर निवासी युवतियां सोमवार शाम स्टाल बंद कर अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान गांधी हाल के पास स्कार्पियो सवार युवक ने उनसे छेड़छाड़ कर दी। इससे आक्रोशित युवतियों ने युवक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी, लेकिन युवक खुद को उनसे छुड़ाकर भद्दी गालियां बकते हुए भाग निकला। शोर शराबे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीवी सिंह व उनकी टीम को भी युवतियों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। जिसके बाद युवतियों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस की हीला हवाली के चलते हंगामा देर रात 12 बजे तक चलता रहा और अंततः पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। युवक की पहचान विवि कर्मी के पुत्र के रूप में हुई, जबकि युवतियों में एक अधिवक्ता और एक विश्व हिंदू परिषद् के नेता की पुत्री बताई जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 10:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पंतनगर किसान मेले में युवतियों से छेड़छाड़: आरोपी युवक भागा, थाने तक पहुंचा मामला, देर रात दर्ज हुआ मुकदमा #CityStates #UdhamSinghNagar #GirlsMolestedAtPantnagarFarmersFair #PantnagarNews #UkNews #UttarakhandNews #SubahSamachar