हाथरस नगर पालिका: जीआईएस सर्वे सुस्त, छह महीने में करना था खत्म, 17 माह बीतने पर हुआ 60 फीसदी

हाथरस नगर पालिका परिषद का सीमा क्षेत्र बढ़ने के कारण कर निर्धारण के लिए जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। मई 2025 में शुरू हुए कार्य को छह महीने में खत्म करना था, लेकिन 17 माह बीत जाने के बाद भी काम 60 फीसदी ही पूरा हुआ है। ऐसे में नगर पालिका से जुड़े नए क्षेत्रों में गृहकर व जलकर निर्धारण अटक गया है। आंकड़ों के हिसाब से अभी तक 60 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। दिसंबर 2020 में नगर पालिका क्षेत्र में आसपास के 30 गांवों को शामिल किया गया था। चार साल बाद ज्योग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सर्वेक्षण का कार्य शुरू कराया। निजी कंपनी को ठेका देते हुए छह महीने का समय दिया गया था। इन छह महीनों में सर्वे करने के साथ-साथ कंपनी को ऑनलाइन साफ्टवेयर पर डाटा अपलोड करना था, जिससे बिल जारी करने व कर जमा करने की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा सके। फर्म पर पर्याप्त संसाधन न होने के कारण अभी तक कार्य अधूरा है। मई 2025 में इस फर्म ने गांव दयानतपुर से सर्वे का कार्य शुरू किया था। संबंधित फर्म को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। पालिका की सीमा में शामिल हुए क्षेत्र को पांच साल की छूट दी जाती है। यह अवधि पिछले वर्ष दिसंबर में पूरी हो चुकी है। नए विस्तारित क्षेत्र का कार्य पूर्ण हो चुका है। पुराने शहर में काम चल रहा है। दिसंबर तक यह कार्य पूरा करा लिया जाएगा, जिसके बाद वर्ष 2026 का गृहकर-जलकर लगाया जाएगा।-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 20, 2026, 13:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हाथरस नगर पालिका: जीआईएस सर्वे सुस्त, छह महीने में करना था खत्म, 17 माह बीतने पर हुआ 60 फीसदी #CityStates #Hathras #UttarPradesh #GisSurvey #HathrasNagarPalika #HathrasMunicipality #HathrasNews #TaxAssessment #SubahSamachar