अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास को प्राथमिकता दें : डॉ. वंदना

मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ बुधवार को किया गया। शिविर प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा ग्राम फफूंदा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत गायन से हुई।मुख्य अतिथि डॉ. वंदना शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को नॉट मी बट यू के बारे में समझाया। उन्होंने सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास को पहले रखने को कहा। राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को राष्ट्र-निर्माण के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा सिंह और डॉ. एकता चौधरी ने समाज में महिलाओं की भूमिका पर छात्राओं के साथ चर्चा की। स्वयंसेविकाओं को टोलियों में विभाजित कर कार्यभार सौंपा गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास को प्राथमिकता दें : डॉ. वंदना #GivePriorityToTheDevelopmentOfDisciplineAndLeadershipSkills:Dr.Vandana #SubahSamachar