Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगी संस्कृति और देशभक्ति की झलक

- आठ स्कूलों को मिली अलग-अलग थीम, ताऊ देवी लाल स्टेडियम में होगा चयनसंवाद न्यूज एजेंसीगुरुग्राम। जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिले के आठ स्कूल हिस्सा लेंगे। समारोह को खास बनाने के लिए सभी स्कूलों को अलग-अलग थीम दी गई हैं, जिन पर विद्यार्थी नृत्य, नाटक और गीतों की प्रस्तुति तैयार कर रहे हैं।जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को पंजाबी संस्कृति की थीम दी गई है। वहीं मॉडल संस्कृति स्कूल, सुशांत लोक सेक्टर-43 के विद्यार्थी हरियाणवी सावन नृत्य प्रस्तुत करेंगे। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-4/7 को राजस्थानी संस्कृति, डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-49 को पर्यावरण संरक्षण, सेक्टर-4 ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल को नारी सशक्तिकरण, सेक्टर-82 प्रणव नंदा स्कूल को वंदे मातरम् और देव समाज विद्या निकेतन स्कूल को मंगल पांडे थीम पर प्रस्तुति देने की जिम्मेदारी दी गई है। स्कूलों में हो रही प्रतिदिन रिहर्सल- सभी स्कूलों के विद्यार्थी 6 अगस्त को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में अपनी-अपनी थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। इसके बाद चयन समिति बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह स्कूलों का चयन फाइनल राउंड के लिए करेगी। स्कूलों में इन दिनों प्रतिदिन रिहर्सल कराई जा रही है। विद्यार्थी देशभक्ति गीतों, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति और सामाजिक संदेशों को मंच पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की प्रतिभा के साथ देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता की झलक दिखाई दे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 01, 2026, 14:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस पर दिखेगी संस्कृति और देशभक्ति की झलक #GlimpsesOfCultureAndPatriotismWillBeSeenOnIndependenceDay. #SubahSamachar