Dausa News: पिता चराते हैं बकरियां, बेटा बना RAS अधिकारी, अब IAS की तैयारी

दौसा जिले के बसवा निवासी सुशील कुमार मीणा ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उनकी दूसरी बार की सफलता है। उन्होंने एसटी कैटेगरी में तीसरी रैंक और सामान्य वर्ग में 236वीं रैंक प्राप्त की है। पिता बकरियां चराकर करते हैं आजीविका सुशील कुमार मीणा बसवा के छापोला निवासी छुट्टन लाल मीणा के पुत्र हैं। उनके पिता बकरियां पालकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सुशील की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने की प्रबल इच्छा है। उनके पिता छुट्टन लाल मीणा ने बताया कि उनकी लंबे समय से इच्छा थी कि उनका बेटा आईएएस बने। CDPO के पद पर हैं कार्यरत वर्तमान में सुशील कुमार मीणा महिला एवं बाल विकास अधिकारी (CDPO) के पद के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें RAS परीक्षा में सफलता मिली थी, लेकिन बेहतर रैंक न मिलने के कारण उन्होंने दोबारा प्रयास किया। ये भी पढ़ें:आरएएस में चयनित होकर दो बेटियों ने जिले का नाम किया रोशन, वर्तमान में दोनों सरकारी सेवा में कार्यरत आईआईटी में रह चुके हैं टॉपर सुशील कुमार मीणा आईआईटी टॉपर रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में नवोदय विद्यालय से पढ़ाई पूरी की थी, जहां वे टॉपर छात्रों में शामिल थे। बसवा क्षेत्र से इस स्तर की सफलता हासिल करने वाले वे पहले छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 18, 2026, 19:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dausa News: पिता चराते हैं बकरियां, बेटा बना RAS अधिकारी, अब IAS की तैयारी #CityStates #Dausa #Rajasthan #Baswa #SushilKumarMeena #Ras2024 #Cdpo #IasDream #StCategory #3rdRank #SubahSamachar