गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार; पैसों के साथ असलहा बरामद

नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार की रात संयुक्त कार्रवाई में अपहरण और लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और 58 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में नवाबगंज पुलिस और एसओजी टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में विकास मिश्रा निवासी रामपुरभगाई थाना नवाबगंज, गोंडा और सौरभ दुबे निवासी बनबरिया थाना परशुरामपुर, बस्ती शामिल हैं। दोनों के अपराधिक इतिहास भी है। ऐसे हुई थी अपहरण की घटना नवाबगंज क्षेत्र के पहली गांव की निवासी सुशीला यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 2 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे एक काले रंग की थार गाड़ी से आए व्यक्ति ने उनके पति अंकित कुमार यादव को घर से बुलाया। इसके बाद अंकित अपनी मोटरसाइकिल से कटरा तिराहा की ओर निकले। रास्ते में अकबरपुर चौराहे के पास आरोपी और उसके साथियों ने उन्हें जबरन थार में बैठाकर अपहरण कर लिया। इस मामले में नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित स्थानों पर दबिश दी। इसी दौरान पुलिस ने अपहृत अंकित कुमार यादव को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया था। उमरिया पावर हाउस के पास मुठभेड़ शुक्रवार की रात में पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल दो बदमाश उमरिया पावर हाउस की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विकास मिश्रा के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी सौरभ दुबे भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पहले भी कर चुके हैं लूट पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि 4 फरवरी को खोड़ारे थाना क्षेत्र में कूकनगर ग्रांट के निवासी निर्मल प्रसाद दुबे से रास्ता पूछने के बहाने कट्टे की बट से हमला कर 10 हजार रुपये लूट लिए थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 07, 2026, 04:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गोंडा: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार; पैसों के साथ असलहा बरामद #CityStates #Lucknow #Gonda #EncounterInGonda #EncounterBetweenCriminalsAndPolice #SubahSamachar