Bareilly News: किला-भमोरा समेत कई थानों में नहीं हो सका माल का निस्तारण

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने ''''ऑपरेशन दहन'''' के तहत मालखानों में जब्त मादक पदार्थों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। थाना किला, भमोरा, भुता, फतेहगंज पश्चिमी, देवरनियां, शीशगढ़ और हाफिजगंज की पुलिस अनुमति प्राप्त करने में पिछड़ गई है। मालखाने में उपलब्ध 5221 किग्रा में से केवल 48 प्रतिशत मामलों में ही अदालत से निस्तारण की अनुमति ली जा सकी है। डीजीपी के निर्देश के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने संबंधित थानेदारों को माल निस्तारण की प्रक्रिया में तत्परता दिखाने के लिए कहा है। कई थानों में न्यायालय से अनुमति लेकर निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है, जबकि कुछ थानों में स्थिति संतोषजनक नहीं है। ''''ऑपरेशन दहन'''' के तहत सुभाषनगर पुलिस ने 97.904 फीसदी, बारादरी ने 87.656 फीसदी, आंवला ने 90.698 फीसदी, अलीगंज पुलिस ने 96.985 फीसदी और शाही थाना पुलिस ने 86.755 फीसदी मामलों में न्यायालय से निस्तारण की अनुमति प्राप्त कर कार्रवाई की है। वहीं, डीजीपी ने न्यायालय की अनुमति नारकोटिक्स सेल और डीसीआरबी को भेजने के निर्देश दिए हैं। 10 मई तक नारकोटिक्स सेल को अनुमति मिलने वाले माल का अभियान के तहत निस्तारण किया जाएगा। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 06:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: किला-भमोरा समेत कई थानों में नहीं हो सका माल का निस्तारण #GoodsCouldNotBeDisposedOfInManyPoliceStationsIncludingKila-Bhamora. #SubahSamachar