Mandi News: दिव्यांग बच्चों को बांटा पांच लाख का सामान
सुंदरनगर (मंडी)। समग्र शिक्षा मंडी ने जिले के चार प्राथमिक शिक्षा खंडों के दिव्यांग बच्चों को 5 लाख रुपये का सामान बांटा गया। यह वितरण राजकीय और उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में खंड सुंदरनगर प्रथम, सलवाहन, बल्ह, निहरी के 50 बच्चों को किया गया। इसमें व्हीलचेयर, कान की मशीन, टीएलएम किट, कैलिपर जूते और अन्य सामान बांटा गया। खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस सामान से विशेष बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायता प्रदान करेगा। इस मौके पर राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य लेखराज भारद्वाज, मंडी डाइट से सुघड़ी गुलेरिया, खंड के स्पेशल एजुकेटर सुषमा, प्रेमलता, अंजना कुमारी सहित बीआरसी ऑफिस का स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 17:10 IST
Mandi News: दिव्यांग बच्चों को बांटा पांच लाख का सामान #GoodsWorthFiveLakhRupeesDistributedToDifferently-abledChildren. #SubahSamachar
