Doom-scrolling: अब रील की लत से मिलेगा छुटकारा, टाइम वेस्ट करने पर गूगल का यह फीचर करेगा पॉज; कैसे करें यूज?
Android Doom Scrolling Feature: आज के समय में ज्यादातर लोग मोबाइल पर घंटों रील्स, शॉर्ट्स और वीडियो स्क्रॉल करते रहते हैं। कई बार यूजर मूड फ्रेश करने के लिए सिर्फ कुछ मिनट के लिएए ऐप खोलता है, लेकिन देखते ही देखते घंटों निकल जाते हैं। इसी आदत को डूम स्क्रॉलिंग (Doom-Scrolling) कहा जाता है। इस बढ़ती डिजिटल लत को कम करने के लिए गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया पॉस प्वाइंट (Pause Point) फीचर लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर उन एप्स के बीच एक छोटा विराम देगा जो यूजर का सबसे ज्यादा समय खा जाते हैं। Pause Point फीचर क्या है पॉस प्वाइंट एक ऐसा फीचर है जो किसी चुने गए एप को खोलते ही यूजर को लगभग 10 सेकंड का ब्रेक देता है। इन 10 सेकंड्स में यूजर सोच सकता है कि क्या एप खोलना सच में जरूरी है। या फिर समझ सकता है कि वह सिर्फ अपनी आदत से मजबूर होकर एप खोल रहा है या सच में जरूरी काम है। इससे यूजर खुद को बेवजह की स्क्रॉलिंग से रोक सकता है। यानी यह फीचर यूजर को सोचने का समय देकर डिस्ट्रैक्शन कम करने की कोशिश करता है। Doom-Scrolling रोकने में कैसे काम करेगा गूगल के अनुसार यह फीचर सिर्फ रुकने का मौका नहीं देगा, बल्कि पॉज के दौरान यूजर को सलाह देगा कि आप दूसरे जरूरी कामों को निपटा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें टाइम लिमिट सेट करने की भी सुविधा है। जैसे ही आपका सेट किया गया समय खत्म होगा, एप अपने आप बंद हो जाएगा। यह डिजिटल वेलबीइंग की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है जो सोशल मीडिया की लत से परेशान हैं। फीचर बंद करना भी आसान नहीं कभी-कभी लोग फीचर को ऑन तो कर लेते हैं, लेकिन कुछ समय बाद उनसे परेशान होकर बंद भी कर देते हैं। इसलिए गूगल ने इस फीचर को इस तरह डिजाइन किया है कि इसे यूजर आसानी से तुरंत बंद भी नहीं कर सकेगा। अगर कोई व्यक्ति Pause Point को हटाना चाहता है, तो उसे फोन रीस्टार्ट करना होगा। यानी कंपनी ने ऐसा आसान विकल्प नहीं दिया जिससे यूजर तुरंत फीचर हटाकर फिर से अनलिमिटेड स्क्रॉलिंग शुरू कर दे। डिजिटल वेलबीइंग पर फोकस गूगल पिछले कुछ समय से डिजिटल वेलबीइंगफीचर्स पर लगातार काम कर रहा है। इससे पहले भी एंड्रॉयड में एप टाइमर, बेडटाइम मोड, फोकस मोड, स्क्रीन टाइम ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए जा चुके हैं। इसके बाद अब यह फीचर भी इसी दिशा में अगला कदम माना जा रहा है। फीचर को औन कैसे करें गूगल का यह फीचर एंड्रॉयड के डिजिटल वेलबीइंग सेक्शन का हिस्सा है। इसे ऑन करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें: सबसे पहले फोन की सेटिंग्स खोलें। डिजिटल वेलबीइंग एंड पैरेंटल कंट्रोल्स पर जाएं। उस एप को चुनें जिस पर आप कंट्रोल चाहते हैं। जैसे-इंस्टाग्राम, यूट्यूब, फेसबुक, शॉर्ट्स आदि। वहां Pause Point या App Pause से जुड़ा विकल्प चुनें। फीचर को Enable करें। चाहें तो एप के लिए टाइम लिमिट भी सेट कर सकते हैं इसके बाद जब भी आप वह एप खोलेंगे, आपका फोन आपको कुछ सेकंड का पॉस देगा ताकि आप सोच सकें कि एप इस्तेमाल करना जरूरी है या नहीं। कुछ डिवाइसेज में यह फीचर एंड्रॉयड अपडेट और ब्रांड UI के अनुसार अलग नाम से भी दिख सकता है। क्यों जरूरी हो गए हैं ऐसे फीचर्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि लगातार सोशल मीडिया का इस्तेमाल मानसिक थकान को बढ़ा सकता है, ध्यान भटका सकता है और नींद व प्रोडक्टिविटी को प्रभावित कर सकता है। कई रिसर्च की इस बात की पुष्टि भी हुई है। इसीलिए टेक कंपनियां अब ऐसे टूल्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं जो यूजर्स को स्क्रीन टाइम कंट्रोल करने में मदद करें।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 03:10 IST
Doom-scrolling: अब रील की लत से मिलेगा छुटकारा, टाइम वेस्ट करने पर गूगल का यह फीचर करेगा पॉज; कैसे करें यूज? #TechDiary #National #UttarPradesh #Google #PausePoint #DoomScrolling #TechNews #SubahSamachar
