गोपालपुर छात्रा हत्याकांड: माता-पिता की भावुक अपील, हमने अपनी बेटी खोई, अब किसी और के साथ ऐसा न हो

गोपालपुर क्षेत्र के बैंजी गांव में हुए जघन्य छात्रा हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाली 19 वर्षीय युवती के पिता जोगेंद्र सिंह और माता रक्षा देवी ने गहरे शोक और आक्रोश के बीच समाज और सरकार से भावुक अपील की है कि भविष्य में किसी भी बेटी के साथ ऐसा अमानवीय कृत्य न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। अपनी बेटी को खोने के असहनीय दुख में डूबे माता-पिता ने कहा कि यह पीड़ा कभी कम नहीं हो सकती, लेकिन वे नहीं चाहते कि किसी और परिवार को ऐसा दर्द सहना पड़े। उन्होंने सरकार और समाज दोनों से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति ऐसे अपराधों की एक बड़ी वजह बनती जा रही है, जिसे जड़ से खत्म करना बेहद जरूरी है। परिजनों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा, हम तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती। माता रक्षा देवी ने नम आंखों से समाज से इस संघर्ष में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ उनकी बेटी के लिए नहीं, बल्कि हर बेटी की सुरक्षा के लिए लड़ाई है। इस घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों में गहरा आक्रोश है और वे सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसे जघन्य अपराधों पर प्रभावी रोक कब लगेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 16:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गोपालपुर छात्रा हत्याकांड: माता-पिता की भावुक अपील, हमने अपनी बेटी खोई, अब किसी और के साथ ऐसा न हो #CityStates #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #SiyaGuleriaParentsEmotionalAppeal #WeLostOurDaughterNowNoOneElse #SiyaGuleriaMotherRakshaDeviAppeal #SiyaGuleriaFatherJogendraSinghStatement #GopalpurMurderParentsDemandJustice #SiyaGuleriaFamilyWillFightForJustice #SubahSamachar