आपके बच्चे भी खेलते हैं फ्री फायर?: 11वीं के छात्र ने गंवाए 2.96 लाख रुपये, पिता के खाते से किए ट्रांसफर- ठगी
फ्री फायर गेम की लत 11वीं के छात्र और उसके परिवार पर भारी पड़ गई। गेम की आईडी दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने छात्र से 2.96 लाख रुपये ठग लिए। छात्र चोरी-छिपे पिता के बैंक खाते से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा। मामले की जानकारी होने पर पिता ने साइबर क्राइम थाने प्राथमिकी दर्ज कराई है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पाम पैराडाइज निवासी शहनाज नसीर मूलरूप से बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। वह गोरखपुर में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में कार्यरत हैं। शहनाज नसीर ने पुलिस को बताया कि उनके बैंक खाते से अलग-अलग दिनों में लाखों रुपये कट गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 12:42 IST
आपके बच्चे भी खेलते हैं फ्री फायर?: 11वीं के छात्र ने गंवाए 2.96 लाख रुपये, पिता के खाते से किए ट्रांसफर- ठगी #CityStates #Gorakhpur #CityAndState #CrimeNewsInHindi #SubahSamachar
