Gorakhpur News: 35 लाख का ट्रेलर लेकर नहीं लौटाया, प्राथमिकी दर्ज

भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र में 35 लाख रुपये की ट्रेलर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अमवा गांव निवासी अबरार हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने देवरिया निवासी सत्येंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अबरार के मुताबिक, उनके नाम पर पंजीकृत ट्रेलर 11 अगस्त को अतरवलिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ा था। इसी दौरान मेदिनीपुर उर्फ बिलासपुर महीगंज, देवरिया निवासी सत्येंद्र कुमार ने 35 लाख रुपये में ट्रेलर खरीदने का सौदा तय किया। उसने एक हजार रुपये दिया और गाड़ी बनवाने के बाद बाकी रकम देने की बात कही। आरोप है कि भरोसा करके अबरार ने ट्रेलर उसे सौंप दिया। सत्येंद्र गाड़ी लेकर गीडा चला गया, लेकिन मरम्मत कराने के बाद न तो ट्रेलर लौटाया और न ही शेष रकम दी। कई बार संपर्क करने पर टालमटोल करता रहा। थानाप्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 23, 2026, 02:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gorakhpur news



Gorakhpur News: 35 लाख का ट्रेलर लेकर नहीं लौटाया, प्राथमिकी दर्ज #GorakhpurNews #SubahSamachar