गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: बरेली से लखीमपुर तक संयुक्त सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया

बरेली होकर गोरखपुर-शामली के बीच प्रस्तावित प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के लिए नवाबगंज और बहेड़ी तहसीलों के 68 गांवों समेत बरेली से लखीमपुर तक भूमि का नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), राजस्व, वन विभाग ने संयुक्त सर्वे पूरा कर लिया है। अब यहां भूमि को कैपिटल थ्री-डी घोषित कर जल्द भूमि अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। बरेली के साथ ही पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में भूमि अध्यापित अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। जिन गांवों से एक्सप्रेसवे गुजर रहा है वहां जमीन के क्रय-विक्रय पर रोक पहले ही लगाई जा चुकी है। बरेली से लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण एनएचएआई की बरेली शाखा कराएगी। इनमें नवाबगंज तहसील क्षेत्र के 17 गांवों के साथ पीलीभीत, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी तक एक्सप्रेसवे का निर्माण शामिल है, जबकि 51 गांवों में निर्माण का जिम्मा एनएचएआई मुरादाबाद शाखा को दिया गया है। जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अधिकारियों का कहना है कि संयुक्त सर्वे समेत सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा चुका है। बहेड़ी के गांवों में एनएचएआई की मुरादाबाद शाखा ने संयुक्त सर्वे कराया है। उनका दावा है कि कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 05, 2026, 04:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे: बरेली से लखीमपुर तक संयुक्त सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया #CityStates #Bareilly #Pilibhit #Shahjahanpur #LakhimpurKheri #UttarPradesh #Gorakhpur-shamliExpressway #LandAcquisition #Farmers #Expressway #SubahSamachar