यूपी में ट्रिपल मर्डर: 'पिता को भी तड़पाकर मारना चाहता था मैं', नाबालिग कातिल बेटे का चौंकाने वाला कबूलनामा

गोरखपुर के बांसगांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात में बड़े भाई, भाभी और भतीजे की हत्या के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अपने किए पर पछतावा नहीं है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह पिता हरिलाल गुप्ता को भी तड़पाकर मारना चाहता था। आरोपी ने बताया कि वह अफसर बनना चाहता था लेकिन पिता ने बीच में ही पढ़ाई छुड़वा दी। पढ़ने का समय नहीं मिलता था इसलिए 10वीं में फेल हो गया। इसके बाद घरवाले ताना मारने लगे। रोज-रोज बेइज्जत करने लगे। इसके बाद पिता को तड़पाकर मारने का मन करता था। 21 जून की रात सगे भाई ने अपने ही भाई, भाभी और दुनिया से अनजान अपने भतीजे की गंडासा से काटकर हत्या कर दी थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 16:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी में ट्रिपल मर्डर: 'पिता को भी तड़पाकर मारना चाहता था मैं', नाबालिग कातिल बेटे का चौंकाने वाला कबूलनामा #CityStates #Kushinagar #UttarPradesh #Gorakhpur #GorakhpurTripleMurder #SubahSamachar