Varanasi News: राजकीय क्वींस कॉलेज में तीन दिन हिंदी, एक दिन तमिल में होगी प्रार्थना; जानें खासियत

Queen's Inter College Varanasi:पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज ने नई शिक्षा नीति के तहत बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक अभिनव पहल शुरू की है। विद्यालय में अब छात्रों को विभिन्न भारतीय और विदेशी भाषाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से चार भाषाओं में प्रार्थना कराई जाएगी। इस नई व्यवस्था की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। पहले दिन प्रार्थना के बाद विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम गीत भी प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमीत श्रीवास्तव ने बताया कि नई शिक्षा नीति के विजन के अनुरूप विद्यालय में राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान की प्रस्तुति के साथ बहुभाषी प्रार्थना प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत सप्ताह में तीन दिन हिंदी, एक दिन संस्कृत, एक दिन अंग्रेजी और एक दिन तमिल भाषा में प्रार्थना होगी। सोमवार, बुधवार और शनिवार को हिंदी में, मंगलवार को संस्कृत में, बृहस्पतिवार को अंग्रेजी में तथा शुक्रवार को तमिल भाषा में प्रार्थना कराई जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi News: राजकीय क्वींस कॉलेज में तीन दिन हिंदी, एक दिन तमिल में होगी प्रार्थना; जानें खासियत #CityStates #Varanasi #QueensCollegeVaranasi #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar