श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोल कर सरकार बैसाखी पर दे तोहफा : झीडा

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने केंद्र सरकार से गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सिख संगत की अपने गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन के प्रति अटूट आस्था है और सरकार को इसी ध्यान में रखना चाहिए। जिस तरह सरकार ने पाकिस्तान धार्मिक यात्रा को अनुमति देकर सिखों की धार्मिक भावनाओं का मान सम्मान किया है, उसी तरह केंद्र सरकार को गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी खोलना चाहिए। उन्होंने मांग की कि गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए सरकार को श्री करतारपुर कॉरिडोर को खोल कर खालसा साजना दिवस बैसाखी पर सिख संगत को अनमोल तोहफा देना चाहिए। जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने सरकार से 20 डॉलर फीस और माफ करने की भी मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 11, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोल कर सरकार बैसाखी पर दे तोहफा : झीडा #GovernmentShouldGiveAGiftOnBaisakhiByOpeningTheShriKartarpurSahibCorridor:Jhida #SubahSamachar