UP: तीन लोगों की हत्या के दोषी की समय से पहले रिहाई पर राज्यपाल की रोक, शासन ने जारी किया पत्र; जानें मामला

UP News:गाजीपुर जिले के तिहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे संतोष कुशवाहा की समय से पहले रिहाई का प्रस्ताव राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने खारिज कर दिया है। एक जून को शासन के उपसचिव कमलेश कुमार ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि अपराध की गंभीरता, कानून-व्यवस्था पर संभावित असर और जिला प्रशासन की रिपोर्ट को देखते हुए दोषी को समय से पहले रिहा नहीं किया जा सकता। उसे बाकी सजा जेल में काटनी होगी। संतोष कुशवाहा वर्तमान में वाराणसी सेंट्रल जेल में निरुद्ध है। जेल प्रशासन ने 14 वर्ष का नॉमिनल रोल पूरा होने के बाद उसकी समयपूर्व रिहाई का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव पर विचार के दौरान गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने रिहाई का विरोध करते हुए प्रतिकूल आख्या भेजी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 23:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: तीन लोगों की हत्या के दोषी की समय से पहले रिहाई पर राज्यपाल की रोक, शासन ने जारी किया पत्र; जानें मामला #CityStates #Varanasi #Ghazipur #GhazipurPolice #GhazipurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar