ग्रेनो अग्निकांड, नौ जिंदा जले: बस पर थे 1.75 लाख के 19 चालान; मानक से इतनी मिली ऊंची; कई चौंकाने वाले खुलासे

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर आग लगने से नौ यात्रियों की मौत के बाद परिवहन विभाग ने बस की तकनीकी जांच की। जांच में बस की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक पाई गई। बस की ऊंचाई 4.1 मीटर मिली, जबकि मानक के अनुसार बस की अधिकतम ऊंचाई 3.8 मीटर होनी चाहिए। यानी बस तय सीमा से करीब 30 सेंटीमीटर अधिक ऊंची थी। पुलिस का कहना है कि बस की तकनीकी स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस के दस्तावेज और उसके संचालन से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 24, 2026, 13:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ग्रेनो अग्निकांड, नौ जिंदा जले: बस पर थे 1.75 लाख के 19 चालान; मानक से इतनी मिली ऊंची; कई चौंकाने वाले खुलासे #CityStates #Noida #UttarPradesh #RoadAccident #SubahSamachar