दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी के घर छापा, 2.33 लाख की दवा जब्त; पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने की कार्रवाई

UP News: जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम सिंह के घर शुक्रवार को पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद कीं। बरामद दवाओं की कीमत करीब 2 लाख 33 हजार 860 रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार खेतासराय थाना क्षेत्र के सरवरपुर वार्ड नंबर एक में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शुभम सिंह के घर पर अवैध रूप से दवाओं का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस, ड्रग इंस्पेक्टर रजत कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रताप सिंह की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। छापेमारी के दौरान आरोपी शुभम सिंह की मां संगीता सिंह घर पर मौजूद थीं। टीम ने घर की तलाशी ली तो वहां बिना वैध लाइसेंस और दस्तावेजों के बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं रखी मिलीं। अधिकारियों ने दवाओं की जांच के लिए मौके से दो अलग-अलग नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को परीक्षण के लिए सरकारी लैब भेज दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 23:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दूल्हा हत्याकांड: मुख्य आरोपी के घर छापा, 2.33 लाख की दवा जब्त; पुलिस और ड्रग विभाग की टीम ने की कार्रवाई #CityStates #Jaunpur #Varanasi #JaunpurPolice #JaunpurNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar