Noida News: विदेशी अफसरों ने जाना नोएडा का साइबर क्राइम कंट्रोल मॉडल

विदेशी अफसरों ने जाना नोएडा का साइबर क्राइम कंट्रोल मॉडल- तकनीकी जांच, बैंकिंग नेटवर्क और त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया समझीमाई सिटी रिपोर्टर नोएडा। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गौतमबुद्धनगर पुलिस की ओर से अपनाई जा रही तकनीकी व्यवस्था को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। भारत सरकार के नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत विभिन्न देशों से आए करीब 40 सिविल सर्वेंट्स ने सेक्टर-108 स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में साइबर सिक्योरिटी सेल का दौरा किया। अधिकारियों ने विदेशी प्रतिनिधियों को साइबर ठगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई और तकनीकी जांच की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी।कार्यक्रम में डीसीपी साइबर प्रीति यादव ने प्रतिनिधियों को कमिश्नरेट की साइबर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ठगी की सूचना मिलने के बाद शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। पुलिस की तकनीकी टीम लेनदेन से जुड़े बैंक खातों, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी और अन्य डिजिटल जानकारियों का विश्लेषण कर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने का प्रयास करती है। प्रतिनिधियों को साइबर अपराध की जांच में डिजिटल साक्ष्यों की भूमिका भी समझाई गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, यूपीआई और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों से मिलने वाली जानकारी अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साबित होती है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 07, 2026, 16:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Gfds



Noida News: विदेशी अफसरों ने जाना नोएडा का साइबर क्राइम कंट्रोल मॉडल #Gfds #SubahSamachar