Gurugram News: संविधान के शिल्पकार के डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मनाई जयंती
तावड़ू। मंगलवार को खंड के गांव मोहम्मदपुर अहिर में संविधान के रचयिता, भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो युवाओं और समिति से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि बाबा साहब भारतीय संविधान के जनक, महान समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। जिन्होंने जीवन भर छुआछूत, जातिवाद और महिलाओं के अधिकारों के लिए कड़ा संघर्ष किया। बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को भी प्रेरित किया। वर्ष 1990 में उन्हें भारत रत्न दिया गया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 16:45 IST
Read More:
Fsgd
Gurugram News: संविधान के शिल्पकार के डाॅ. भीमराव आंबेडकर की मनाई जयंती #Fsgd #SubahSamachar
