GSSSB Jobs 2025: गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट पदों के लिए बंद होन वाली है आवेदन विंडो, इस तारीख तक भर दें फॉर्म
GSSSB Physiotherapist Recruitment 2026: गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (GSSSB) ने गुजरात में 212 फिजियोथेरेपिस्ट पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5-3-2026 निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन अवश्य कर लें। रिक्तियों का विवरण विभाग/बोर्ड कुल पोस्ट नर्मदा, जल संसाधन, जल आपूर्ति और कल्पसर विभाग 824 गुजरात जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड 150 कुल रिक्तियां 974 कौन कर सकता है आवेदन शैक्षणिक योग्यता: भारत में केंद्रीय या राज्य अधिनियम द्वारा स्थापित/निगमित किसी विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में स्नातक डिग्री, या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 3 के तहत मान्यता प्राप्त/माने हुए विश्वविद्यालय से डिग्री। कंप्यूटर ज्ञान: गुजरात सिविल सेवा वर्गीकरण एवं भर्ती (सामान्य) नियम, 1967 के अनुसार कंप्यूटर अनुप्रयोग का बुनियादी ज्ञान आवश्यक। भाषा ज्ञान: गुजराती या हिंदी या दोनों भाषाओं का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। पंजीकरण (वर्तमान): यदि आवेदन के समय उम्मीदवार पहले से पंजीकृत नहीं है, तो उसे इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट के साथ पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। भविष्य में पंजीकरण: गुजरात राज्य फिजियोथेरेपिस्ट परिषद अधिनियम, 2011 के तहत परिषद के गठन के बाद उम्मीदवार को गुजरात राज्य फिजियोथेरेपिस्ट परिषद में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है, तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 19:54 IST
GSSSB Jobs 2025: गुजरात में फिजियोथेरेपिस्ट पदों के लिए बंद होन वाली है आवेदन विंडो, इस तारीख तक भर दें फॉर्म #GovernmentJobs #National #Gsssb #SubahSamachar
