प्रदेश में अपनाया जाएगा गुजरात का सहकारिता माॅडल : डाॅ. धन सिंह रावत

अन्न भंडारण, क्रेडिट प्रणाली और डिजिटल विस्तार पर रहेगा विशेष जोरकहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तीकरण के लिए बनेगी ठोस रणनीतिअमर उजाला ब्यूरो देहरादून। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने गुजरात प्रवास के दौरान गांधीनगर में सहकारिता से जुड़े विभिन्न संस्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर संस्थानों के कार्यकलापों, अन्न भंडारण व्यवस्था, बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल विस्तार और किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। मीडिया को जारी बयान में डाॅ. रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए गुजरात के सफल सहकारिता मॉडल को अपनाया जाएगा। राज्य में सहकारी संघों, बैंकों व समितियों में आधुनिक प्रबंधन प्रणाली, वैज्ञानिक अन्न भंडारण, पारदर्शी क्रेडिट व्यवस्था और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष फोकस कर सहकारिता आंदोलन को नई दिशा दी जाएगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। ------------पीएम श्री अन्न भंडारण केंद्र का निरीक्षण कियादेहरादून। सहकारिता मंत्री ने गांधीनगर स्थित सरढव सेवा सहकारी मंडली लिमिटेड के पीएम श्री अन्न भंडारण केंद्र का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने वैज्ञानिक व सुरक्षित भंडारण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रणाली किसानों की उपज को सुरक्षित रखने और खाद्यान्न की गुणवत्ता बनाए रखने में अहम है। इसे किसानों की आय वृद्धि और खाद्य सुरक्षा के लिए प्रभावी मॉडल बताया। मंत्री ने वित्तीय व क्रेडिट प्रणाली की भी जानकारी ली।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 20:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




प्रदेश में अपनाया जाएगा गुजरात का सहकारिता माॅडल : डाॅ. धन सिंह रावत #Gujarat'sCooperativeModelWillBeAdoptedInTheState:Dr.DhanSinghRawat #SubahSamachar