Siddharthnagar News: अल्लाह की इबादत में गुजरी शब-ए-बरात की रात

-इबादतगाह और कब्रिस्तान पर पानी और सबील का स्टाल लगाए गएसंवाद न्यूज एजेंसीभवानीगंज। मुस्लिम समुदाय का त्योहार शब-ए-बरात मंगलवार की रात को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया। इसमें अकीदतमंदों ने मस्जिदों और इबादतगाहों में पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत की। वहीं कब्रिस्तान में जाकर अपने वालिदैन की कब्रों पर फातिहाखानी की। रात में लोगों ने इबादतगाह और कब्रिस्तान पर पानी और सबील का स्टाल लगाए।इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक शाबान माह की 14 तारीख बृहस्पतिवार को शब-ए-बरात का त्योहार पूरी अकीदत से मनाया गया। इस त्योहार के लिए मस्जिदों और कब्रिस्तानों में खास सजावट की गई। जहां इबादत, तिलावत और विशेष नमाज अदा की गई। इस्लामी के मुताबिक शब-ए-बरात की सारी रात इबादत और तिलावत का दौर चलता है। साथ ही इस रात मुसलमान अपने उन वालिदैन को जो दुनिया से रुखसत हो चुके हैं। उनकी मगफिरत दुआएं करने के लिए कब्रिस्तान भी जाते हैं। इस रात दान का भी खास महत्व बताया गया है। शब-ए-बरात पर विशेष व्यंजन के रूप में घरों में हलवा पूरी बनाया गया और फातेहा दिलाकर एक दूसरे के घरों में वितरित किया गया। शब-ए-बरात के मौके पर तहसील मुख्यालय डुमरियागंज स्थित मस्जिदों तथा बैदौला, हल्लौर, बयारा, बसडीलिया, शिकाहरा मोतीगंज, टिकरिया, कादिराबाद, बिथरिया सहित क्षेत्र की तमाम मस्जिदों, दरगाहों, कब्रिस्तानों को छोटी-छोटी, रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जहां पहुंचकर लोगों ने अपने वालिदैन की कब्रों पर फातेहा पढ़ कर रुहों की मगफिरत के लिए दुआएं मांगी। हल्लौर स्थित कर्बला पर मेहंदी कुएं के पास और बगाहवा राप्ती नदी घाट पर महफिल मिलाद आयोजित की गई। एसडीएम डॉ. राजेशकुमार, सीओ बृजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार रविकुमार यादव और डुमरियागंज एसओ श्रीप्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 22:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
SIDDHARTHNAGAR NEWS



Siddharthnagar News: अल्लाह की इबादत में गुजरी शब-ए-बरात की रात #SIDDHARTHNAGARNEWS #SubahSamachar