Jammu News: बेखौफ चोर, अब छत खोदकर दुकान में सेंध का प्रयास, गुम्मट बाजार में बड़ी वारदात की थी साजिश
जम्मू। शहर के व्यस्ततम गुम्मट बाजार में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने इस बार दुकान की छत को खोदकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची लेकिन समय रहते भनक लगने के कारण वे मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। चोरी का यह कोई पहला प्रयास नहीं है। इससे पहले भी बेखौफ चोर दुकान की जाली को तोड़कर एसी, कॉपर वायर और अन्य कीमती सामान ले गए थे।लगातार हो रही वारदात के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अब तक चोरों तक पहुंचने में नाकाम रही है। ऐसे में लोगों और व्यापारियों में हड़कंप और असुरक्षा का माहौल बना है।गुम्मट बाजार स्थित मकान व दुकान की छत पर चोरों ने सुराख करने की कोशिश की थी। चोरों की साजिश छत के ऊपर बड़ा सुराख कर दुकान में घुसने की थी। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि यह दूसरी बार है जब चोरों ने दुस्साहस दिखाया है। इससे पहले जब चोरी हुई थी तब चोरों ने एसी की कॉपर वायर काट दी थी। पुलिस की सुस्ती के कारण चोरों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे बार-बार निशाना बना रहे हैं।व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस ने समय रहते गश्त नहीं बढ़ाई और चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तो बाजार में बड़ी वारदात हो सकती है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 02:06 IST
Jammu News: बेखौफ चोर, अब छत खोदकर दुकान में सेंध का प्रयास, गुम्मट बाजार में बड़ी वारदात की थी साजिश #GummatMarket #AttemptToTheft #SubahSamachar
