Gurugram News: कचरा निपटान में फिसड्डी गुरुग्राम

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश रिपोर्ट में हुआ खुलासानंबर गेम- प्रतिदिन 6927 टन कचरा हो रहा उत्पन्न, 3055 टन कचरे के निस्तारण में पाई गई कमीसंवाद न्यूज एजेंसीबादशाहपुर। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में पेश रिपोर्ट के अनुसार जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच गुरुग्राम में सबसे अधिक कचरा बिना प्रोसेस किए बिना पाया गया।नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की सुनवाई से पहले दाखिल की गई पांचवीं अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य में प्रतिदिन 6927 टन कचरा उत्पन्न हो रहा है जबकि 3055 टन प्रतिदिन कचरे के निस्तारण में कमी पाई गई है। इसमें से 2765.1 टन प्रतिदिन बिना प्रोसेस कचरा दक्षिण हरियाणा के 20 शहरी निकायों में जमा हो रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुग्राम में सबसे बड़ा अंतर दर्ज किया गया है। यहां 1787.67 टन प्रतिदिन कचरा पैदा हो रहा है लेकिन केवल 49.67 टन का ही निस्तारण हो पा रहा है। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर जमा पुराना कचरा जुलाई से दिसंबर 2025 के बीच 1.10 मिलियन टन से बढ़कर 1.38 मिलियन टन हो गया। अधिकारियों ने कहा कि यहां रोजाना 1500 मीट्रिक टन कचरा पहुंच रहा है जिसे फरवरी 2027 तक साफ करने का लक्ष्य रखा गया है।एनजीटी ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 1124.64 करोड़ का अलग फंड बनाने का निर्देश दिया था। हालांकि, इस संदर्भ में विभाग ने कहा कि मौजूदा वित्तीय व्यवस्था फिलहाल पर्याप्त है। अलग खाता बनाने की अभी आवश्यकता नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 12:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: कचरा निपटान में फिसड्डी गुरुग्राम #GurugramLagsBehindInWasteDisposal #SubahSamachar