Kurukshetra News: ब्लॉक खेलों में गुरुकुल का दबदबा, हैंडबॉल के तीनों वर्गों का बना चैंपियन

कुरुक्षेत्र। ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में हैंडबॉल और बैडमिंटन के मुकाबलों के परिणाम घोषित कर दिए गए। हैंडबॉल में गुरुकुल का दबदबा देखने को मिला, जहां टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों बालक वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। वहीं बैडमिंटन में विजडम वर्ल्ड स्कूल ने दो आयु वर्गों के खिताब अपने नाम किए।हैंडबॉल के अंडर-14 बालक वर्ग में गुरुकुल विजेता और विजडम वर्ल्ड स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में भी गुरुकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दोनों वर्गों में डीएवी सेक्टर-3 की टीम दूसरे स्थान पर रही।बैडमिंटन के अंडर-14 बालक वर्ग में विजडम वर्ल्ड स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में भी विजडम वर्ल्ड स्कूल ने खिताब जीता और डीएवी सेक्टर-3 दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-19 वर्ग में गुरुकुल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि विजडम वर्ल्ड स्कूल उपविजेता बना। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता और उपविजेता टीमें अब अगले चरण की प्रतियोगिताओं में अपनी चुनौती पेश करेंगी। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 22, 2026, 04:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: ब्लॉक खेलों में गुरुकुल का दबदबा, हैंडबॉल के तीनों वर्गों का बना चैंपियन #GurukulDominatesBlockGames;EmergesChampionInAllThreeHandballCategories. #SubahSamachar