Sonipat News: जीवीएम फार्मेसी की छात्राओं ने किया दवा कंपनी का दौरा

सोनीपत। औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत जीवीएम काॅलेज ऑफ फार्मेसी की सातवें सेमेस्टर की छात्राओं ने एक दवा कंपनी का दौरा किया। कंपनी प्रबंधकों ने विस्तृत रूप में छात्राओं को कंपनी की पूर्ण कार्यप्रणाली की जानकारी दी। छात्राओं को कंपनी के उत्पादन को बारीकी से समझाते हुए मार्केटिंग से भी अवगत कराया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रितु कटारिया ने कहा कि छात्राओं को इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रमों का विशेष लाभ मिलता है। उन्हें कंपनी में काम करने के अनुभव की जानकारी मिलती है जिससे उन्हें भविष्य में इस दिशा में कैरियर निर्माण में मदद मिलती है। औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण कार्यक्रमों को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा। जीवीएम संस्थाओं के प्रधान डॉ. ओपी परूथी, कोषाध्यक्ष राजेश रेलन व काॅलेज प्रशासक मनोहर लाल कुमार ने भ्रमण कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 20:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जीवीएम फार्मेसी की छात्राओं ने किया दवा कंपनी का दौरा #GVMPharmacyStudentsVisitedAPharmaceuticalCompany. #SubahSamachar