पुलिस का अनोखा मिशन: अब शातिर अपराधी नहीं, 'लड्डू गोपाल' की तलाश करेगी SIT; पूरा मामला कर देगा हैरान
ग्वालियर में पुलिस का एक ऐसा मिशन सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बार पुलिस किसी शातिर अपराधी या गैंगस्टर की तलाश में नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को खोजने के मिशन पर निकली है। इसके लिए बाकायदा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है, जिसमें तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस को शामिल किया गया है। दरअसल, सिटी सेंटर स्थित अलकापुरी निवासी विजया शर्मा भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं। उनके अनुसार, लड्डू गोपाल की प्रतिमा उन्हें उनकी नानी ने दी थी और वह उन्हें परिवार के सदस्य की तरह अपने साथ रखती थीं। 29 जनवरी को विजया अपनी बहन के साथ कोतवाली थाना क्षेत्र के छापाखाना स्थित सब्जी मंडी में खरीदारी करने गई थीं। इसी दौरान उनके लड्डू गोपाल कहीं गुम हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 02, 2026, 19:37 IST
पुलिस का अनोखा मिशन: अब शातिर अपराधी नहीं, 'लड्डू गोपाल' की तलाश करेगी SIT; पूरा मामला कर देगा हैरान #CityStates #MadhyaPradesh #Gwalior #SubahSamachar
