Varanasi: ज्ञानवापी मामले में अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तय हुई तारीख

जिला जज संजीव शुक्ला की अदालत में सोमवार को ज्ञानवापी परिसर से जुड़े वर्ष 1991 के मूल वाद की ट्रांसफर अर्जी से संबंधित पुनर्विचार (रिव्यू) याचिका पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सुनवाई की अगली तिथि 20 जुलाई तय कर दी। मामले के अनुसार, मूल वाद वर्ष 1991 में दिवंगत पं. सोमनाथ व्यास, दिवंगत पं. रामरंग शर्मा और दिवंगत पं. हरिहर पांडेय की ओर से दायर किया गया था जो वर्तमान में अधीनस्थ न्यायालय में लंबित है। वादिनी पक्ष की अनुष्का तिवारी ने ज्ञानवापी से जुड़े अन्य मामलों के साथ समेकित कर इसे मुख्य वाद घोषित करने की मांग करते हुए स्थानांतरण (ट्रांसफर) प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। हालांकि, अदालत ने पूर्व में इस प्रार्थना पत्र को खारिज कर दिया था। इसके बाद उक्त आदेश के विरुद्ध पुनर्विचार (रिव्यू) याचिका दाखिल की गई। सुनवाई के दौरान विजय शंकर रस्तोगी और अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से आपत्तियां पहले ही दाखिल की जा चुकी थीं। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की ओर से सोमवार को अदालत में कोई उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 23:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Varanasi: ज्ञानवापी मामले में अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई, दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तय हुई तारीख #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #UpNews #SubahSamachar