ज्ञानवापी: सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, नेम प्लेट खींचा, पहचान पत्र छीना, मां-बेटी पर केस
ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी चांदनी से मारपीट और पहचान पत्र छीनने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार दोपहर पश्चिमी डी गेट पर हुई। महिला आरक्षी की तहरीर पर सोमवार को चौक थाने में मिर्जापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के बंगालीपुर निवासी प्रियंका और उनकी बेटी कृतिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला आरक्षी चांदनी ने पुलिस को बताया कि वह ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के तहत पश्चिमी डी गेट पर ड्यूटी कर रही थीं। रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे चेकिंग के दौरान दो महिलाएं गेट पर पहुंचीं। जांच में उनके पास मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित सामान मिला। इस पर उन्हें प्रतिबंधित सामान बाहर जमा करके दोबारा आने की हिदायत दी गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 23:24 IST
ज्ञानवापी: सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मी से मारपीट, नेम प्लेट खींचा, पहचान पत्र छीना, मां-बेटी पर केस #CityStates #Varanasi #Mirzapur #Gyanvapi #GyanvapiSecurity #WomanPoliceConstable #Chandni #SubahSamachar
