UP News: बरेली में जिम संचालक की दबंगई, साथियों संग मिलकर किन्नर को पीटा, निर्वस्त्र करने का भी आरोप

बरेली के रामपुर गार्डन स्थित हीलियोस जिम के बाहर गाड़ी में तोड़फोड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद संघर्ष में बदल गया। किन्नर और उसके साथियों ने जिम संचालक व उनके साथियों पर मारपीट व अभद्रता करने, निर्वस्त्र कर जेंडर चेक करने जैसे आरोप लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद जिम संचालक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कोहाड़ापीर निवासी सलमान उर्फ मन्नू सूरी खुद को थर्ड जेंडर (किन्नर) बताती हैं। उनके मुताबिक सात अगस्त की सुबह मुंहबोले भाई विशाल ने कॉल कर बताया कि उनकी गाड़ी हीलियोस जिम के बाहर तोड़ दी गई है। मन्नू जिम पहुंची और संचालक अश्वनी शर्मा से बातचीत की। संचालक ने जानकारी न होने की बात कही तो वे लोग लौट आए। यह भी पढ़ें-Pilibhit News:परिवार के खाने में मिलाईं नशे की गोलियां, फिर रात में प्रेमी संग मिलकर युवती ने की ये वारदात जिम संचालक ने कॉल कर बुलाया मन्नू का आरोप है कि रात 10 बजे जिम संचालक ने उसके साथी को कॉल कर बताया कि गाड़ी तोड़ने वाले के बारे में जानकारी मिल गई है। मन्नू साथियों के साथ दोबारा जिम पहुंचीं। आरोप है कि वहां जिम संचालक अश्वनी शर्मा के साथ सुशील, अंकित, अजय और अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों ने अभद्रता की और विरोध पर पिटाई कर दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 04:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: बरेली में जिम संचालक की दबंगई, साथियों संग मिलकर किन्नर को पीटा, निर्वस्त्र करने का भी आरोप #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #Police #Transgender #Crime #GymOwner #Beaten #SubahSamachar