Kotdwar News: आधे घंटे की बारिश से सड़कें हुईं पानी से लबालब
आंधी के बाद जमकर बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत कोटद्वार। शहर और आसपास पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी के बाद आधे घंटे तक जमकर बारिश हुई। लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत तो मिली लेकिन नालियां चोक होने से सड़कें जलमग्न हो गई जिससे लोगों को आवागमन में खासी दिक्कत झेलनी पड़ी। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे आंधी चली। घर की छतों और खुले में रखा सामान आंधी से उड़ गया। कई जगहों पर पेड़ उखड़ने और टूटने से आवागमन में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ी। ऑटो चालक दीपक ने बताया कि शहर में पानी के ड्रेनेज की व्यवस्था ठीक नहीं है। बारिश के बाद सड़क की गहरी जगहों में पानी भरने से गड्ढों का पता नहीं चलता और दुर्घटनाएं होती है। देवी रोड पर देवी मंदिर के पहले मोड़ पर व एक वेडिंग प्वाइंट के समीप बारिश होने पर सड़क पानी से भर गई। कैलाश का कहना था कि टैंपो व ई-रिक्शा के लिए पैदल खड़े होने की भी जगह नहीं मिलने से क्षेत्रवासी परेशान रहे।इसके अलावा कोटद्वार के भाबर, दुगड्डा, लैंसडौन, सतपुली आदि क्षेत्रों में भी वर्षा होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। .फोटो समाचारजारीचरनजीत सिंह
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 03, 2026, 18:46 IST
Kotdwar News: आधे घंटे की बारिश से सड़कें हुईं पानी से लबालब #HalfAnHourOfRainLeftTheRoadsCompletelyWaterlogged. #SubahSamachar
