UP: राज्य महिला आयोग की सदस्य की रिश्ते में चाची का कत्ल! फिर जला दी लाश; आम की कुछ लकड़ियां भी जली मिलीं
फतेहपुर में राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की रिश्ते में चाची का शनिवार रात घर की पहली मंजिल पर शव जला मिला। हत्या के बाद शव जलाने की आशंका जताई जा रही है। सीओ और फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। औंग थाना क्षेत्र के खदरा गांव निवासी सुशील कुमार प्रजापति की पत्नी संतोष कुमारी (48) मां ननकी की देखभाल के लिए मायके ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव में रहती थीं। संतोष कुमारी के रिश्ते में चाचा हरियापुर प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि उनके बेटे करीब रात साढ़े नौ बजे निमंत्रण से घर आ रहे थे। बेटों ने भतीजी के घर की पहली मंजिल से धुआं उठता देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। गेट बंद होने की वजह से उन्होंने भतीजी और भाभी को बुलाने की कोशिश की। कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:50 IST
UP: राज्य महिला आयोग की सदस्य की रिश्ते में चाची का कत्ल! फिर जला दी लाश; आम की कुछ लकड़ियां भी जली मिलीं #CityStates #Kanpur #Fatehpur #UttarPradesh #FatehpurMurder #MurderInFatehpur #SubahSamachar
