Aligarh News: ऑनलाइन शॉपिंग में गड़बड़ी, डॉक्टर ने मंगाया 6 किलो सर्फ, डिलीवरी में मिला आधा
ऑनलाइन होम डिलीवरी ऐप्स पर सामान कम या गलत आने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला स्वर्णजयंती इलाके का है, जहाँ एक डॉक्टर ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होने से बाल-बाल बचे। स्वर्णजयंती निवासी चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने रविवार को क्विक कॉमर्स ऐप से घर के इस्तेमाल के लिए सर्फ (डिटर्जेंट) का ऑर्डर दिया था। उन्होंने 4 + 2 किलोग्राम (कुल 6 किलो) का कॉम्बो पैक बुक किया था। डिलीवरी बॉय के सामने खुली पोल जब डिलीवरी बॉय सुरजीत सामान लेकर डॉक्टर के घर पहुँचा, तो डॉ. नीरज को पैकेट देखकर कुछ शक हुआ। उन्होंने डिलीवरी बॉय की मौजूदगी में ही सामान को चेक किया। जांचने पर पता चला कि 6 किलो के बजाय पैकेट में सिर्फ 3 किलोग्राम ही सर्फ था, यानी ऑर्डर से आधा सामान गायब था। शिकायत पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब सामान कम होने पर डॉ. नीरज कुमार गुप्ता ने तुरंत कंपनी के कस्टमर केयर में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जब उन्होंने कंपनी के दिए गए एक संपर्क नंबर पर बात की, तो वहां मौजूद प्रतिनिधि ने कोई सार्थक या संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 13:56 IST
Aligarh News: ऑनलाइन शॉपिंग में गड़बड़ी, डॉक्टर ने मंगाया 6 किलो सर्फ, डिलीवरी में मिला आधा #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #OnlineShopping #Surf #AligarhNews #HomeDelivery #Instamart #SubahSamachar
