Rohtak News: बहलबा मोड पर रोडवेज बसों का ठहराव अनिवार्य

रोहतक। ग्रामीणों की मांग को देखते हुए अब बहलबा मोड पर रोडवेज बसों का ठहराव अनिवार्य कर दिया गया है। रोडवेज महाप्रबंधक नवीन कुमार ने हिसार, सिरसा और महम रूट से आने-जाने वाली रोडवेज बसों के चालकों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।यात्री सविता ने बताया कि बहलबा मोड पर बसों के न रुकने के कारण ग्रामीणों, छात्रों व नौकरीपेशा करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बस स्टैंड या मुख्य सड़क तक पैदल जाना पड़ता था। इस समस्या को लेकर रोडवेज महाप्रबंधक से मुलाकात कर शिकायत की थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 14, 2026, 19:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: बहलबा मोड पर रोडवेज बसों का ठहराव अनिवार्य #HaltingOfRoadwaysBusesAtBahalbaModIsMandatory. #SubahSamachar