Hamirpur Accident: बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, एक की मौत, एक घायल

भरुआ सुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस से चेचरे भतीजे की शादी में शामिल होने के बाद वापस गांव जा रहे बाइक सवारों की बाइक अनियंत्रित होकर लीणा नाला के रेलिंग से टकरा गई। जिससे चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। थानाक्षेत्र के विदोखर मेदनी निवासी लालबहादुर पाल ने बताया कि उसके पुत्र शैलेंद्र पाल की बरात रविवार को कस्बे के कन्हैया गेस्ट हाउस में आई थी। बरात में शामिल होने के लिए उसका चचेरा भाई महेश (26) पुत्र कालीदीन पाल व उसके बुआ का लड़का सभाजीत पुत्र सुंदर पाल बाइक से आए थे। रविवार की रात करीब 3:00 बजे यह दोनों बाइक से ही बिना हेलमेट लगाए गांव वापस जा रहे थे। तभी हाईवे पर लीणा नाला की रेलिंग से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे महेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके बुआ का लड़का सभाजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 29, 2026, 06:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur Accident: बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई, एक की मौत, एक घायल #CityStates #Hamirpur #Kanpur #UttarPradesh #HamirpurNews #UpNews #SubahSamachar